दिल्ली के प्रीत विहार से मधुवन तक चला क्क्। का सख्त अतिक्रमण विरोधी अभियानए सड़क किनारे लगे अवैध ठेले हटाए गए

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रीत विहार से लेकर मधुवन तक के कई इलाकों में दिल्ली विकास प्राधिकरण ;क्क्।द्ध ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे वर्षों से जमे अवैध ठेलेए खोमचे और अस्थायी निर्माण को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। स्थानीय स्तर पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए महिला पुलिसकर्मी स्थानीय थाना स्टाफ और ट्रैफिक पुलिस को भी मुस्तैदी से तैनात किया गया था। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध भी जताया लेकिन पुलिस की तत्परता और प्रशासनिक संयम से स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदार और ठेलेवाले अपने ठिकानों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने और पुलिस प्रशासन के सामने विरोध जताते हुए बहस की लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुँचाया।
अधिकारियों के अनुसार यह अभियान लंबे समय से मिल रही जनशिकायतों और ट्रैफिक बाधाओं के मद्देनज़र चलाया गया है। प्रीत विहार मधुवन और आसपास के क्षेत्रों में पैदल चलने वालों को आने.जाने में दिक्कतों जाम की समस्या और सार्वजनिक स्थल पर अवैध कब्जों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जहां एक ओर स्थानीय दुकानदारों और ठेले वालों ने इस कार्रवाई को अचानक और कठोर बताया वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासी और राहगीर इस कदम से राहत महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ और सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया थाए स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी होती थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान किसी भी दबाव में नहीं रुकेगा। आने वाले समय में पूर्वी दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की सघन कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों और कानून के तहत की जा रही है।

More From Author