दिल्ली बनी झील और तालाब, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम मे भारी बारिश के कारन जल जमाव

देश की राजधानी दिल्ली मे सुबह से भारी बारिश हो रही है, कई रियासी इलाके इसकी चपेट मे आ गए, दौला कुआं, पश्चिमी दिल्ली से लेकर उत्तरी दिल्ली मे जलजमाव देखने को मिला। दिल्ली मे कई सरकारी दफ्तर के बाहर और सांसदों के अपपार्टमेंट्स के बाहर की इलाके भी जलमग्न दिखाई दे रहे है।

देश की राजधानी दिल्ली मे बारिश की वजह से रेड अलर्ट है, दिल्ली के कई इलाके मे जलभराव हो गया है जिसकी वजह से सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है, आज सुबह 3 बजे से लगातार भारी बारिश होने की वजह से सड़कों पर ट्राफिक है। दौला कुआं  इलाके मे 4 फिट से भी गहरा पानी सड़क पर जमा है। वेस्ट दिल्ली के कई इलाके मे कई लोग अपने घरों से ऑफिस जाने के लिए निकले जरूर लेकिन वक्त पर पहुँच न सके, पूर्वी दिल्ली के संगम विहार, प्रीत विहार मे बाढ़ जैसी स्थिति या गई है कई घर दुकाने बारिश मे बह गई।

दिल्लीवाले बारिश का तो बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन जब बारिश आती है तो दिल्ली का बुरा हाल हो जाता है. सड़कें तालाब की शक्ल ले लेती हैं, गलियो से बाहर  निकालना मुश्किल हो जाता है।

दिल्ली की मुख्य सड़कें भी जलजमाव की समस्या से अछूती नहीं रहतीं. एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार दिल्ली पर तबीयत से मॉनसून मेहरबान हुआ है. पहले रक्षाबंधन के समय खूब बरसात हुई, अब स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मूसलाधार बारिश हो रही है..लेकिन जल निकासी की बेहतर व्यवस्था ना होने से हर बार खुशनुमा बारिश मुसीबत वाली बारिश में तब्दील हो जाता है।

सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे विरल हो रही है, लोग सरकार को कोस रहे है, और कई तस्वीरो मे लोगों की कार के अंदर व इंजन मे पानी घुसने की वजह से बिगड़ गई।

बदरपुर और महरौली को जोड़ने वाली दिल्ली के एमबी रोड पर भी पानी का कब्जा है. साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भी भारी जल जमाव देखा जा सकता है.

More From Author