अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाथी हुए बेकाबू, मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने पाया हालात पर नियंत्रण
अहमदाबाद।
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में शुक्रवार की सुबह को निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की 147वीं भव्य रथयात्रा के दौरान एक अप्रत्याशित घटना ने श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व को कुछ देर के लिए भय और चिंता में बदल दिया। यात्रा के दौरान शोभायात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्रा प्रारंभ होने के कुछ समय बाद, नारनपुरा इलाके के पास अचानक एक हाथी ने नियंत्रण खो दिया और इधर-उधर दौड़ने लगा। उसके पीछे चल रहे घोड़े और अन्य वाहन भी अचानक रुक गए, जिससे रथ यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई। हाथी के बेकाबू होने से कई दुकानों और बैरिकेड्स को नुकसान पहुंचा। पुलिस और हाथी के महावत ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही हालात को संभाल लिया। घटना के बाद पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया। मौके पर मौजूद एम्बुलेंसों की सहायता से घायल लोगों को पास के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने हाथी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर काबू में लिया। रथयात्रा को थोड़ी देर रोकने के बाद दोबारा सुचारु रूप से शुरू किया गया। इस घटना के बाद रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में जानवरों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए थी। यह घटना न केवल श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक थी, बल्कि पूरे आयोजन की गरिमा पर भी प्रभाव डालती gSA।जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट और आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि हाथी के व्यवहार में अचानक बदलाव संभवतः तेज ध्वनि या भीड़ की हलचल के कारण हुआ। उन्होंने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए पशु नियंत्रण विशेषज्ञों की निगरानी बढ़ाई जाएगी और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाथी हुए बेकाबू, मची अफरा-तफरी, कई लोग घायल


