नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3,000 में मिलेगा सालभर का FASTag

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3,000 में मिलेगा सालभर का FASTag पास, इन गाड़ियों को होगा फायदा

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3,000 में मिलेगा सालभर का FASTag
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: ₹3,000 में मिलेगा सालभर का FASTag

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि देश में जल्द ही एनुअल FASTag पास शुरू किया जाएगा। इस कदम से खास तौर पर निजी वाहन मालिकों को काफी फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
नितिन गडकरी ने बताया कि देश में अब FASTag आधारित वार्षिक पास की शुरुआत की जाएगी। यह पास 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा और एक साल तक मान्य रहेगा। इस वार्षिक पास के लिए लोगों को ₹3,000 का शुल्क देना होगा।

किन वाहनों को मिलेगा पास?
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। इसमें कार, वैन और जीप जैसे वाहन शामिल हैं। इस तरह के पास का उपयोग किसी भी व्यावसायिक छोटे वाहन, ट्रक या बस के लिए नहीं किया जा सकेगा।

यह नई सुविधा निजी वाहन चालकों के लिए टोल प्लाजा पर समय और पैसे बचाने में मददगार साबित होगी, जिससे हाईवे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।

More From Author