भागलपुर: बिहार| 04 जुलाई: शहर के एसएम कॉलेज रोड चैराहे पर स्थित बरारी थाना क्षेत्र में एक मंदिर में भगवान भोलेनाथ के गले में लिपटा अष्टधातु से बना पांच किलोग्राम वजनी नाग चोरी हो गया। खास बात यह है कि यह मंदिर बरारी पुलिस शिविर के ठीक सामने स्थित है जिससे चोरी की इस घटना ने पुलिस की चौकसी और इकबाल दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है जब मंदिर में सभी भक्त पूजा अर्चना कर वापस अपने घर का चले गये मंदिर को सूना देख चोर मदिर में घुस गये और वारदात को अंजाम दिया पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर में भगवान शंकर के अलावा श्रीराम लक्ष्मण हनुमान और दुर्गा माता की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।
मंदिर का मुख्य द्वार पूजा के लिए खोला गया था लेकिन उस समय पुजारी सुमित कुमार झा मंदिर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान एक अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से भीतर घुसा और सीधे भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के गले से अष्टधातु से बना भारी नाग निकाल कर ले गया। बताया जा रहा है कि यह नाग कीमती धातुओं से निर्मित था और इसका वजन लगभग पांच किलोग्राम था। चोरी की यह घटना दिनदहाड़े पुलिस चैकी सामने होने के बाबजूद चोर पुलिस को चकमा देकर मंदिर की चोरी कर ले गये। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। श्रद्धालुओं के अनुसार मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा पर भी सोने का मुकुट और नथ स्थापित है लेकिन चोरों ने इन पर हाथ नहीं डाला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की योजना पहले ही बना ली गई थी और चोरों का निशाना केवल अष्टधातु का नाग ही चुराना था।
चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और चोर की पहचान की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों ने सवाल उठाए कि जब पुलिस चोकी के ठीक सामने स्थित मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो सकती है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा अब सवाल खडा हो गया है कि अगर पुलिस अपनी नाक के नीचे भी चोरी नहीं रोक सकती तो पूरे शहर की सुरक्षा कैसे करेगी।


